नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को बढ़ाने का फैसला लिया है। नवंबर महीने के पहले दिन एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी की ओर से नए दर जारी किए गए हैं। यह लगातार तीसरा महीना है जब एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर दिए गए नए कीमतों के अनुसार, इस बार गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के बाजार भाव में 76.5 रुपए का इजाफा किया गया है। तीन महीनों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 105 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं कामर्शियल सिलेंडर पर 193 रुपए बढ़े हैं।