बीजेएमटीयूसी का जिला परिषद पर इंजीनियर्स की समस्याओं को लेकर आन्दोलन



अमरावती - महाराष्ट्र
इंडिया इनसाइड न्यूज।

●घरकुल (पीएमएवाई) इंजीनियर्स का 8 माह का बकाया भुगतान शुरू

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन (बीजेएमटीयूसी) के बैनर तले गुरुवार को जिला परिषद, अमरावती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय पर घरकुल (पीएमएवाई) इंजीनियर्स की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थजी वानखडे के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएमएवाई के इंजीनियर्स का पिछले 8 महीने से वेतन / भुगतान रुका हुआ था। यूनियन की दखल के बाद प्रशासन ने 8 महीने का भुगतान फिर से शुरू करने का आश्वासन दिया है। साथ ही इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग यूनियन द्वारा की गई।

इस अवसर पर डॉ. अनिताताई चौधरी (विदर्भ प्रमुख), विनोद गाडे (महासचिव, म.प्र.), भय्यासाहेब वानखडे (कोषाध्यक्ष, म.प्र.), प्रफुल्ल बोके (जिला अध्यक्ष, अमरावती), रोशनी ताई वाकडे (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा), अक्षय मोहोड (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा), अधिवक्ता वर्षाताई पडिया (लीगल एड, जिला), राजूभाऊ सदानशिवे (म.प्र. उपाध्यक्ष), रमेशभाऊ टेम्भरे (जिला उपाध्यक्ष), किशोर दुचंके (जिला सचिव) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने साझा किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News