पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी समाधि शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दादी को याद करते हुए ट्वीट किया कि आज मेरी दादी इंदिरा गांधी जी का बलिदान दिवस है। आप के फौलादी इरादे और निडर फैसलों की सीख हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती रहेगी। आपको मेरा शत् शत् नमन।'

बता दें कि इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहबाद में हुआ था। वह तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News