मेरी सखी ने लोगों को निराश नहीं किया : पूजा नरूला



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मेरी सखी, एक ऐसा संगठन है जिसमें औरतों, बूढ़ों और बेज़ुबान जानवरों पर खास ध्यान दिया जाता है। मेरी सखी संस्था की अध्यक्ष पूजा नरूला ने चंद दिनों के अन्दर उपरोक्त संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान टीम मेरी सखी से तरनजोत कौर, अनू बावा एवं खास ध्यानमन्नत नरूला ने बताया कि हम लोग उस हर इंसान को हमारे साथ जुड़ने के लिए निवेदन करते है जिन्हें औरतों को बढ़ता देखना है, बूढ़ों का सहारा बनना है। और हर बेज़ुबान जानवर की सहायता करनी है जो हमारी तरह अपने दर्द को लफ़ज़ों मे बयान नहीं कर सकते।

मेरी सखी संस्था की अध्यक्ष पूजा नरूला कहती हैं कि हम हर आयु के व्यक्ति को हमारे साथ जुड़ने के लिए आदर सत्कार से स्वागत एवं नमन करते है। टीम मेरी सखी लगातार समाज में प्रशंसनीय व प्रेरणाप्रद कार्य कर रही है। आजतक हमने संस्था से अपेक्षा रखने वालों को कभी निराश नही किया है और ना कभी करेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News