यूपीएससी ने 93वां स्थापना दिवस मनाया



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार 01 अक्टूबर को नई दिल्ली में अपना 93वां स्थापना दिवस मनाया। यह समारोह आयोग के सचिवालय भवन में आयोजित किया गया। समारोह में आयोग के पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों को आमंत्रित किया गया था जो समारोह के विशिष्ट अतिथि थे। यूपीएसी के सचिव राजीव गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर यूपीएससी के अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने आयोग के पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यक्रम में शामिल होने के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आयोग की परंपरा और निरंतरता इसकी विश्वसनीयता को मजबूत करने तथा सत्यनिष्ठा के उच्च मानकों को बनाए रखने में सहायता प्रदान करती है।

समारोह के बाद आयोग के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News