अर्चना सौशिल्या बनीं वाजाल दिल्ली की अध्यक्ष



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● टीना जिंदल महासचिव व प्रनवी लूथरा उपाध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय स्तर पर लेखकों -पत्रकारों के प्रथम साझा मंच "राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसियेशन" के लेडीज विंग की शुरूआत आज दिल्ली में हो गई। इस अवसर पर डा• अर्चना सौशिल्य को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसी क्रम में प्रतिष्ठित शिक्षाविद डा• प्रनवी लूथरा को उपाध्यक्ष व टीना जिंदल को महासचिव तथा डा• संगीता अधिकारी को संयुक्त सचिव का पद भार सौंपा गया।

दिल्ली के जनकपुरी क्लब में संपन्न हये कार्यक्रम में राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसियेशन (वाजा इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव शिवेन्द्र प्रकाश द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस दौरान श्री द्विवेदी ने कहा कि एसोसियेशन में आधी दुनिया को सही प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से वाजा की महिला इकाई वाजाल का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि कई प्रदेशों में वाजाल की इकाइयां सक्रिय हैं।

वाजा इंडिया दिल्ली के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने उपरोक्त मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुये सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।
कार्यक्रम के दौरान दीपा जैन, वंशिका, रीता चुघ, जैबुन्निशा, पूनम शर्मा समेत लेखन व पत्रकारिता से जुड़ी कई महिलायें मौजूद थीं। उपस्थित सभी सदस्यों ने समवेत स्वर से एसोसियेशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News