जम्मू कश्मीर : अल-बद्र के आतंकी घाटी में घुसने की फिराक में



नई दिल्ली,
जम्मू कश्मीर,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

खुफिया एजेंसी को खबर मिली है कि अल-बद्र के 45 आतंकी कश्मीर में घुसने की फिराक में हैं। इन सबको पाकिस्तान में आर्मी ट्रेनिंग दी गई है। न्यूज 18 के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इन सबको खैबर पख्तूनख्वा इलाके में ट्रेनिंग दी गई है।

आमतौर पर दूसरे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश ए मोहम्मद अपने हेडक्वार्टर में ही आतंकियों को ट्रेनिंग देते हैं। लेकिन अल-बद्र के आंतकियों को पाकिस्तानी सेना के हेडक्वार्टर मानसेहरा में ट्रेनिंग दी गई है। ये इलाका कश्मीर से सिर्फ सौ किलोमीटर की दूरी पर है। कहा जा रहा है कि अल-बद्र के इन आंतकियों को इस साल मई के पहले हफ्ते में ट्रेनिंग मिलनी शुरू हुई थी। अब इनकी ट्रेनिंग खत्म हो गई है। लिहाजा अब पाकिस्तान इन सबको भारत भेजने की फिराक में है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News