'हरामी नाला' से घुसने की फिराक में हैं पाकिस्‍तान...!



नई दिल्ली, गुजरात,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सूचना कि पानी के अंदर हमला करने में सक्षम पाकिस्‍तान प्रशिक्षित 'कमांडो' के कच्‍छ की खाड़ी के पास घुसने या प्रयास करने की कोशिश में हैं। शुक्रवार को गुजरात तट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। खुफिया सूचना मिली थी कि ये कमांडो सरक्रीक इलाके में 'हरामी नाला' के जरिए भारत में प्रवेश कर सकते हैं। कश्‍मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्‍तान के बीच चल रहे तनाव के बीच इस नापाक चाल से निपटने के लिए सभी बंदरगाहों और महत्‍वपूर्ण प्रतिष्‍ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

हरामी नाला गुजरात के कच्‍छ इलाके में भारत और पाकिस्‍तान को बांटने वाला 22 किमी लंबा समुद्री चैनल है। यह दोनों देशों के बीच सर क्रीक इलाके की 96 किलोमीटर विवादित सीमा का हिस्‍सा है। 22 किमी हरामी नाला घुसपैठियों और तस्‍करों के लिए स्‍वर्ग के समान है। इसी वजह से इसका नाम 'हरामी नाला' रखा गया है। यहां पानी का स्‍तर ज्‍वार-भाटे और मौसम की वजह से लगातार बदलता रहता है। इसीलिए इसे बेहद खतरनाक भी माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि वर्ष 2008 में पाकिस्‍तानी आतंकवादियों ने भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका 'कुबेर' को सर क्रीक तट से जब्‍त किया और वहां से वे गुजरात आए और मुंबई पर हमला किया। इस इलाके में अक्‍सर पाकिस्‍तान की खाली पड़ी नावें जब्‍त की जाती हैं।

हरामी नाले के अंदर मछली पकड़ने पर रोक है लेकिन इसके अंदर झींगा मछली और रेड सैमैन मछली पाई जाती है जिनकी काफी मांग है। इस कारण से यह नाला भारत और पाकिस्‍तान दोनों के मछुआरों के लिए पसंदीदा जगह माना जाता है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News