पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी सहित कई दिग्‍गज नेताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री को संसद भवन में भी श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला भी शामिल रहे। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर पिता को याद किया तो प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक पुरानी तस्‍वीर साझा कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

कांग्रेस देशभर में राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनके योगदान व उपलब्धियों का उल्लेख किया जा रहा है। राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया जाता रहा है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News