केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

निम्‍नलिखित सूची योग्‍यताक्रम में उन उम्‍मीदवारों की है जिनकी अनुशंसा दिनांक 03.03.2019 को आयोजित केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019 के लिखित भाग तथा दिनांक 05.08.2019 से 08.08.2019 तक व्‍यक्‍तित्‍व परीक्षण के लिए हुए साक्षात्‍कार के परिणाम के आधार पर केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) के पद पर नियुक्ति करने हेतु की गई है ।

सरकार द्वारा वर्ष 2019 के लिए सूचित रिक्तियों की संख्‍या निम्‍नलिखित है :



सामान्‍य : 06
अ.जा. : 01
अ.ज.जा. : 03

निम्‍नलिखित विवरण के अनुसार नियुक्‍ति हेतु कुल 10 उम्‍मीदवारों की अनुशंसा की गई है :

सामान्‍य : 06
अ.जा. : 01
अ.ज.जा. : 03

केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उपर्युक्‍त पद पर नियुक्ति, उपलब्‍ध रिक्‍तियों की संख्‍या के अनुसार और परीक्षा की नियमावली में शामिल प्रावधानों को ध्‍यान में रखते हुए की जाएगी।

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा हॉल के निकट एक “सुविधा केन्‍द्र” है। उम्‍मीदवार, अपनी परीक्षा/भर्ती के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी/स्‍पष्‍टीकरण कार्य दिवसों में पूर्वाह्न 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच स्‍वयं आकर अथवा टेलीफोन नं. 011-23385271/23381125 से प्राप्‍त कर सकते हैं। परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http/www.upsc.gov.in पर भी उपलब्‍ध रहेगा। वेबसाइट पर अंक पत्र, परिणाम घोषित किए जाने की तारीख के लगभग पन्‍द्रह दिन बाद तथा पैंतालीस दिनों की अवधि के लिए उपलब्‍ध होंगे।

अनुशंसित उम्‍मीदवारों की सूची

--------------------------------------------------------
क्र.सं. अनुक्रमांक नाम
--------------------------------------------------------

01 0800419 हेमंत कुमार

02 0800659 ओमबीर सिंह परमार

03 0800677 गोविंद सिंह

04 0800495 रवीन्‍द्र कुमार

05 0800143 राजेश सिंह

06 0800116 अवनीश कुमार

07 0800236 सतबीर सिंह

08 0800109 हेत राम मीणा

09 0800689 विक्रम सिंह चौहान

10 0800599 डी वेईलोऊ लाना

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News