जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का पदक



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

देश के 96 पुलिस कार्मिकों को वर्ष 2019 के लिए "जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक" से पुरस्‍क‍ृत किया गया है। अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता को पहचानने के उद्देश्य से यह पदक 2018 में स्‍थापित किया गया था।

इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कार्मिकों में 15 सीबीआई, 11 महाराष्ट्र पुलिस, 10 उत्तर प्रदेश पुलिस, 9 केरल पुलिस, 8 मध्य प्रदेश पुलिस, 6 दिल्ली पुलिस और कर्नाटक पुलिस के हैं। शेष सभी अन्य राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय जांच एजेंसियों के हैं। इनमें 13 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News