कोयला मंत्रालय ने कोयला खदानों की नीलामी शुरू की



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कोयला मंत्रालय ने केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों और राज्‍य के सार्वजनिक उपक्रमों के लिए 27 कोयला खदानों की नीलामी और 15 कोयला खदानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की है। कोयला ब्‍लॉकों की नीलामी के निर्धारित उद्देश्‍य के अनुसार, सरकार ‘गैर वि‍नियमित क्षेत्र के इस्‍तेमाल’ के लिए 21 कोयला खदानों और ‘लोहा एवं इस्‍पात उद्योग के इस्‍तेमाल’ के लिए 6 कोकिंग कोल खदानों की नीलामी कर रही है। बिजली क्षेत्र के लिए 5 कोयला खदानों, कोयला विक्रय के लिए 9 कोयला खदानों और लोहा एवं इस्‍पात उद्योग के लिए 1 कोयला खदान का आवंटन किया जा रहा है।

इन 42 कोयला खदानों से प्रतिवर्ष अधिकतम 70 मिलियन टन कोयले का उत्‍पादन होगा। निविदा आमंत्रण सूचना और आवेदन आमंत्रण सूचना 3-4 अगस्‍त, 2019 के समाचारपत्र में प्र‍काशित की गई हैं। मेटल स्‍क्रैप ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एमएसटीसी) के प्‍लेटफॉर्म पर इलेक्‍ट्रोनिक निविदा प्रक्रिया संचालित होगी। निविदा दाता के पंजीकरण और निविदा प्रपत्र के विक्रय की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2019 है और निविदा के लिए निर्धारित तिथि 19 सितंबर, 2019 है। एमएसटीसी प्‍लेटफॉर्म पर 10 अक्‍टूबर, 2019 से 8 नवंबर, 2019 तक इलेक्‍ट्रोनिक निवि‍दा प्रक्रिया संचालित की जाएगी। कोयला मंत्रालय की वेबसाइट https://www.coal.nic.in/ पर अन्‍य सभी विवरण उपलब्‍ध हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News