उपराष्ट्रपति को दिव्यांग बच्चों पर यूनेस्को शिक्षा रिपोर्ट सौंपी गई



नई दिल्ली, 11 जुलाई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एरिक फाल्ट के नेतृत्व में यूनेस्को के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार 10 जुलाई को उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडू से मुलाकात की और उन्हें ‘भारत की शिक्षा स्थिति 2019 - दिव्यांग बच्चे’ पर रिपोर्ट सौंपी।

श्री नायडू ने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति बना रही है। सरकार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और देश निरंतर समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया के सर्वोत्तम अभ्यासों को अपनाने में विश्वास रखता है। समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि रिपोर्ट में दिए गए सुझावों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी, क्योंकि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार-विमर्श चल रहा है।

रिपोर्ट में 10 अनुशंसाएं की गई हैं। इनमें शिक्षा का अधिकार अधिनियम को दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार (आरपीडब्ल्यूडी) अधिनियम के साथ जोड़ा जाना शामिल है।

श्री फाल्ट ने उपराष्ट्रपति को भारत के विश्व विरासत स्थलों का मानचित्र भी सौंपा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News