बसन्त कुमार बिड़ला का निधन



नई दिल्ली, 04 जुलाई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बी• के• बिड़ला ग्रुप कंपनीज के चेयरमैन बी• के• बिड़ला का निधन बुधवार को 98 साल की उम्र में हो गया है। उनका पूरा नाम बसन्त कुमार बिड़ला है। उनका जन्म 12 जनवरी 1921 में हुआ था। बी• के• बिड़ला घनश्याम दास बिड़ला के सबसे छोटे बेटे थे।

उन्होंने केसोराम इंडस्ट्रीज की 88वीं वार्षिक बैठक में कहा था कि वे 90 साल की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं। वो अपना समय आर्ट और कल्चर की गतिविधियों को देना चाहते हैं। बी• के• बिड़ला ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही केसोराम इंडस्ट्रीज का कारोबार संभाल लिया था। उन्होंने खुद के प्रयासों से सेंचुरी टेक्सटाइल्स कंपनी को खड़ा कर उसके कारोबार को बढ़ाया। सन 1940 में उन्होंने केसोराम इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर का पद संभाला था। बी• के• बिड़ला कई चेरिटेबल ट्रस्ट और शिक्षा संस्थानों से जुड़े हुए थे। बी• के• बिड़ला सेंचुरी एंका, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, जय श्री टी और बी• के• बिड़ला फाउडेंशन जैसी कंपनियों में कई पद संभाल चुके थे।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News