नई दिल्ली, 02 जुलाई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
आठ कोर उद्योगों का संयुक्त सूचकांक मई, 2019 में 138.7 अंक रहा, जो मई, 2018 में दर्ज किए गए सूचकांक के मुकाबले 5.1 प्रतिशत ज्यादा है। दूसरे शब्दों में, मई, 2019 में आठ कोर उद्योगों की वृद्धि दर 5.1 प्रतिशत आंकी गई है। वहीं, वर्ष 2019-20 की अप्रैल-मई अवधि के दौरान आठ कोर उद्योगों की संचयी उत्पादन वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रही।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल वस्तुओं के भारांक (वेटेज) का 40.27 प्रतिशत हिस्सा आठ कोर उद्योगों में शामिल होता है।
● कोयला : मई, 2019 में कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33%) मई, 2018 के मुकाबले 1.8 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल-मई, 2019-20 में कोयला उत्पादन की वृद्धि दर पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.5 प्रतिशत अधिक रही।
● कच्चा तेल : मई, 2019 के दौरान कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98%) मई, 2018 की तुलना में 6.9 प्रतिशत गिर गया। अप्रैल-मई, 2019-20 में कच्चे तेल का उत्पादन बीते वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.8 प्रतिशत कम रहा।
● प्राकृतिक गैस : मई, 2019 में प्राकृतिक गैस के उत्पादन की वृद्धि दर (भारांक: 6.88%) मई, 2018 के मुकाबले 0.0 प्रतिशत आंकी गई। अप्रैल-मई, 2019-20 में प्राकृतिक गैस का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.4 प्रतिशत गिर गया।
● रिफाइनरी उत्पाद : पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन (भारांक: 28.04%) मई 2019 में 1.5 प्रतिशत गिर गया। अप्रैल-मई, 2019-20 में पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.3 प्रतिशत अधिक रहा।
● उर्वरक : मई, 2019 के दौरान उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63%) 1.0 प्रतिशत गिर गया। अप्रैल-मई 2019-20 में उर्वरक उत्पादन बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.6 प्रतिशत कम रहा।
● इस्पात : मई, 2019 में इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92%) 19.9 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल-मई, 2019-20 में इस्पात उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 19.4 प्रतिशत ज्यादा रहा।
● सीमेंट : मई, 2019 के दौरान सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37%) मई 2018 के मुकाबले 2.8 प्रतिशत ज्यादा रहा। अप्रैल-मई, 2019-20 के दौरान सीमेंट उत्पादन बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.5 प्रतिशत अधिक रहा।
● बिजली : मई, 2019 के दौरान बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85%) मई 2018 के मुकाबले 7.2 प्रतिशत बढ़ गया। अप्रैल-मई, 2019-20 में बिजली उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 6.6 प्रतिशत अधिक रहा।