वित्‍त वर्ष 2019-20 में मई 2019 तक केन्‍द्र सरकार के खातों की मासिक समीक्षा



नई दिल्ली, 02 जुलाई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

वित्त वर्ष 2019-20 में मई 2019 तक केन्‍द्र सरकार के मासिक खाते को समेकित कर दिया गया है और संबंधित रिपोर्टों को प्रकाशित कर दिया गया है।

इनमें मुख्‍य बातें निम्‍नलिखित हैं :-

भारत सरकार को मई 2019 तक 1,46,830 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संबंधित बजट अनुमान 2019-20 का 7.06 प्रतिशत) प्राप्‍त हुए हैं, जिनमें 1,15,340 करोड़ रुपये का कर राजस्‍व, 28,423 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्‍व और 3,067 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में ऋणों की वसूली (712 करोड़ रुपये) और विनिवेश राशि (2,355 करोड़ रुपये) शामिल है।

इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों में हिस्‍सेदारी के अंतरण के रूप में राज्‍य सरकारों को 99,087 करोड़ रुपये हस्‍तांतरित किये गये हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12,491 करोड़ रुपये कम है। भारत सरकार द्वारा 5,12,987 करोड़ रुपये (संबंधित बजट अनुमान 2019-20 का 18.42 प्रतिशत) का कुल खर्च किया गया है, जिनमें से 4,65,284 करोड़ रुपये राजस्‍व खाते में हैं और 47,703 करोड़ रुपये पूंजीगत खाते में हैं। कुल राजस्‍व व्‍यय में से 74,804 करोड़ रुपये ब्‍याज भुगतान के मद में हैं और 1,15,059 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद में हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News