दिल्‍ली विधानसभा चुनाव : मतदान 8 व मतगणना 11 फरवरी को



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

निर्वाचन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में विधान सभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

नामांकन पत्र 14 से 21 जनवरी तक दाखिल किए जा सकते हैं। इनकी जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 24 जनवरी है।

कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्‍या 1,47,03,692 है। मतगणना 11 फरवरी को होगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News