रक्षा विभाग के डैशबोर्ड का शुभारंभ



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को रक्षा विभाग (डीओडी) के डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। आतंरिक डैशबोर्ड का उपयोग बजट व्यय की प्रभावी निगरानी, लोक शिकायतों के निवारण और रक्षा भूमि पर सार्वजनिक परियोजना की अनुमति के लिए किया जाएगा।

डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान, रक्षा मंत्री ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को एक ऐसा तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया जिससे जनता की शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाया जा सके।

रक्षा सचिव डॉ• अजय कुमार ने इस डैशबोर्ड की विशेषताओं और मुख्य उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से रक्षा विभाग प्रभावी तरीके से विभाग की प्रमुख पहलों की निगरानी करने में सक्षम होगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News