नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
नई दिल्ली में संसद भवन परिसर में डॉ• बी• आर• अम्बेडकर को उनके 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समारोह आयोजित हुआ। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम• वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ• मनमोहन सिंह और अन्य गणमान्य ने डॉ• बाबासाहेब अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ• बाबासाहेब अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा “सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने संविधान के रूप में देश को अद्वितीय सौगात दी, जो हमारे लोकतंत्र का आधारस्तंभ है। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा"।