गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के शुभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

■ गुरु नानक देव जी के जन्‍म दिवस पर राष्ट्रपति ने देश के नागरिकों को अपनी शुभकामनांए दी

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरु नानक देव जी के जन्‍म दिवस पर देश के नागरिकों को अपनी शुभकामनांए दी हैं। अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों विशेष रूप से सिख समुदाय के भाई और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

गुरु नानक देव जी का जीवन और शिक्षाएं संपूर्ण मानवता को प्रेम, त्‍याग, समानता और सद्भाव के आदर्शों से अवगत कराती हैं। उन्होंने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और सभी को भेदभाव तथा कर्मकांडों से मुक्त होने के लिए प्रेरित किया और 'सरबत दा भला' यानी 'सभी की भलाई' के लिए काम किया। उन्‍होंने नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ का संदेश दिया है, जिसका अर्थ है: ईश्वर के नाम का जप करो, ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी जिम्‍मेदारी निभाओ और जो कुछ भी कमाते हो उसे जरूरतमंदों के साथ बांटो। उन्‍होंने पूरी मानता के लिए यह आह्वान किया था। गुरु नानक देव जी ने महिलाओं के सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया। वे एक आदर्श पारिवारिक व्यक्ति थे, जो एक संतों की तरह रहे और उन्‍होंने पूरी दुनिया को 'कर्म' का संदेश दिया।

आइये, हम इस शुभ अवसर पर गुरु नानक देव का अनुसरण करें और उनकी समानता तथा सामाजिक एकता की शिक्षाओं पर आधारित समाज का निर्माण करें।

■ गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि 'आज गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। आज का दिन गुरु महाराज के न्यायापूर्ण, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण समाज के सपने को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित करने का दिन है।' इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News