मिलाद-उन-नबी के अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बधाई दी



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

■ राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी पर शुभकामनाएं दी

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से अपने मुस्लिम भाई-बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।

आइए, हम सब उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आपसी भाईचारे और रहमदिली के साथ सभी की खुशहाली के लिए कार्य करें।

■ उपराष्‍ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बधाई दी

उपराष्‍ट्रपति एम• वेंकैया नायडू ने मिलाद – उन – नबी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

श्री नायडू ने अपने संदेश में कहा "मैं पैगंबर मोहम्मद के जन्‍म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर देश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, यह दिन हजारों मस्जिदों में नमाज अदा करने के साथ मनाया जाता है। घरों और प्रार्थना स्थलों को रोशनी से सजाया जाता है और लोग सामूहिक भोज में हिस्सा लेते हैं जिन्हें गरीबों और जरूरतमंदों के साथ बांटा जाता है।

उपराष्‍ट्रपति ने कहा ‘पैगंबर मोहम्मद ने प्रेम, शांति, करुणा, भाईचारे और सहानुभूति का संदेश दिया था। उन्होंने मानवता को धार्मिकता और सदाचार का मार्ग दिखाया। मुझे आशा है कि पैगंबर के जीवन से जुड़ा यह उत्सव उदारता और दान-पुण्‍य की भावना को बढ़ाएगा और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाएगा’।

‘मैं कामना करता हूं कि पैगम्‍बर मोहम्‍मद का शाश्वत संदेश शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में हमारा मार्गदर्शन करता रहे’।

■ प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मिलाद-उन-नबी के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। उन्‍होंने ट्वीट कर बधाई संदेश में कहा ‘‘मिलाद उन नबी पर बधाई, पैगम्बर मोहम्मद के विचारों से प्रेरित होकर ईश्वर करे, यह दिन समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को बढ़ाये। मैं चारो ओर शांति की कामना करता हूं’।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News