प्रस्तावित यमुना जल टैक्सी परियोजना के लिए प्रस्तावित सोनिया विहार स्थल का निरीक्षण



नई दिल्ली, 26 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नौवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मंडाविया ने आज नई दिल्ली में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की यमुना जल टैक्सी परियोजना के सोनिया विहार स्थित प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। आईडब्ल्यूएआई ने पर्यटन के उद्देश्य से दिल्ली में यमुना नदी को विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।

परियोजना स्थल पर बात करते हुए श्री मंडाविया ने कहा कि यमुना जल टैक्सी परियोजना शहरी परिवहन का एक नया साधन होगा। यह न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि शहर में यातायात की भीड़ को कम करने में भी मदद करेगा।

यमुना जल टैक्सी परियोजना की कल्पना एक एकीकृत विकास परियोजना के रूप में की गई है, जिसमें टर्मिनल विकास और जहाजों के संचालन जैसे कई कार्य शामिल हैं। परियोजना की कुल लंबाई 16 किमी है और इसमें दिल्ली में यमुना नदी के किनारे पांच स्थान शामिल हैं, जिनमें फतेपुर जाट, ट्रोनिका सिटी, जगतपुर, सोनिया विहार और वजीराबाद शामिल हैं। इसे दो चरणों में विकसित करने का प्रस्ताव है - पहला चरण: सोनिया विहार से ट्रोनिका सिटी और दूसरा चरण: वजीराबाद से सोनिया विहार तथा ट्रोनिका सिटी से फतेहपुर जाट तक।

परियोजना में यमुना पर बहु-ईंधन स्रोतों पर जहाजों को संचालित करने का भी प्रस्ताव है, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाता है।

स्थल निरीक्षण के दौरान, श्री मंडाविया के साथ आईडब्ल्यूएआई के अध्यक्ष, सदस्य (तकनीकी), आईडब्ल्यूएआई के मुख्य अभियंता दिल्ली पर्यटन और दिल्ली सरकार के सिंचाई विभाग के अधिकारी भी शामिल थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News