‘गीत रामायण’ का हिंदी रूपांतरण लाएगा प्रकाशन विभाग



नई दिल्ली, 25 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रकाशन विभाग दत्त प्रसाद जोग के ‘गीत रामायण’ का हिंदी रूपांतरण लाएगा। यह निर्णय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार 24 जून को एक बैठक में लिया।

श्री जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी पत्रों के माध्यम से आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद नाईक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गोवा के कला एवं संस्कृति, जनजातीय कल्याण एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता कार्य मंत्री गोविंद एस• गावड़े को भी दी।

■ गीत रामायण के बारे में

यह महाकाव्य रामायण की घटनाओं का क्रमवार वर्णन करने वाले 56 मराठी गीतों का संग्रह है। वर्ष 1955-1956 में इसका प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, पुणे द्वारा किया गया था। ‘गीत रामायण’ को उसके गीत, संगीत और गायन के लिए सराहा गया। जी• डी• मडगुलकर द्वारा लिखित और सुधीर फड़के की संगीत रचना वाले इन गीतों को "मराठी सुगम संगीत का मील का पत्थर" और रामायण का "सबसे लोकप्रिय" मराठी संस्करण माना जाता है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News