खबरें संक्षिप्त में



नई दिल्ली, 25 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में आज (25 जून, 2019) इथियोपिया, ताजिकिस्तान, फिलीपींस और निकारागुआ के राजदूतों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को अपने परिचय पत्र सौंपे।

परिचय पत्र सौंपने वाले राजदूतः –

• डॉ• तिजिता मुलुगेटा, इथियोपिया की राजदूत
• रहीमजोड़ा सुल्तान, ताजिकिस्तान के राजदूत
• रेमन एस• बगतसिंग, जूनियर, फिलीपींस के राजदूत
• रोड्रिगो कोरोनेल किनलोच निकारागुआ गणराज्य के राजदूत


● भारत में पेरोल रिपोर्ट – रोजगार के संबंध में एक औपचारिक परिप्रेक्ष्‍य

राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसडी), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय ने सितंबर, 2017 से अप्रैल, 2019 की अवधि के लिए देश की रोजगार परिदृश्‍य रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट सरकार की कुछ एजेंसियों के प्रशासनिक रिकार्ड पर आधारित है। ये रिकार्ड कुछ निश्चित आयामों में हुई प्रगति के मूल्‍यांकन के लिए हैं।


● यूपीएससी ने मई 2019 के भर्ती नतीजे जारी किए

संघ लोक सेवा आयोग ने मई 2019 के दौरान भर्ती नतीजों को अंतिम रूप दे दिया है। सफल उम्‍मीदवारों को डाक द्वारा व्‍यक्तिगत तौर पर सूचित कर दिया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News