'आर्थिक नीति – भविष्य की योजना' : संवादमूलक सत्र



नई दिल्ली, 24 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 22 जून को “आर्थिक नीति – भविष्य की योजना” विषय पर नीति आयोग द्वारा आयोजित 40 से अधिक अर्थशास्त्रियों और अन्य विशेषज्ञों के साथ एक संवादमूलक सत्र में भाग लिया।

सत्र के दौरान, प्रतिभागियों ने पांच विशिष्ट समूहों में वृहद अर्थव्यवस्था और रोजगार, कृषि और जल संसाधन, निर्यात, शिक्षा और स्वास्थ्य के विषयों पर अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में, विभिन्न प्रतिभागियों को अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर उनके सुझावों और टिप्पणियों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राव इंद्रजीत सिंह ने भी भाग लिया। बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और केंद्र सरकार तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News