आपके क्रिकेट का इससे कोई लेना देना नहीं है : सुब्रमण्यम स्वामी



नई दिल्ली, 08 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के वर्ल्डकप में विकेटकीपिंग करते समय बलिदान बैज का प्रतीक लगा ग्लव्स पहनने पर विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने धोनी को सलाह देते हुए कहा कि वो आईसीसी के साथ इस विवाद को खत्म करें। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरी महेंद्र सिंह धोनी को बिना मांगी गई सलाह। धोनी आईसीसी के नियमों से सहमत होने पर आपका कुछ भी नुकसान नहीं होगा। हालांकि यह मायने नहीं रखता है कि यह कितना अनुचित है। इस विवाद को खत्म करो। इसका आपके क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है। भारत विरोधी ताकतें इस विवाद को तूल देना चाहती हैं।

बीसीसीआई ने आईसीसी से धोनी को बलिदान बैज के प्रतीक वाले ग्लव्स पहन कर खेलने के अनुमति देने का अनुरोध किया था। इस पर आईसीसी ने जबाव देते हुए कहा है कि धोनी को उनके दस्तानों पर 'बलिदान बैज' चिह्न लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आईसीसी इवेंट के लिए बने नियम किसी को भी कोई व्यक्तिगत संदेश या लोगो अपने कपड़े या सामान पर लगाने की इजाजत नहीं देते हैं। इतना ही नहीं, आईसीसी ने यह भी साफ किया कि धोनी के दस्तानों पर बना हुआ यह 'लोगो' आईसीसी के उन नियमों का भी उल्लंघन करता है जो यह बताते हैं कि एक विकेटकीपर के दस्तानों पर क्या लगाने की इजाजत है।

ताजा समाचार


इ-अखबार - जगत प्रवाह
Image Gallery
इ-पत्रिका - जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की






>