केन्द्र सरकार में मंत्रियों को मिला विभाग



नई दिल्ली, 31 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नई कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को हुई। कैबिनेट की पहली बैठक में सभी मंत्रियों को उनके विभागों का दायित्व सौंप दिया गया है। जारी की गई सूची में राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, अमित शाह को गृह मंत्रालय, नितिन गडकरी को रोड ट्रासंपोर्ट विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

ज्ञात हो कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और प्रभारी मंत्री के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग तथा सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे भी देखेंगे।

कैबिनेट मंत्री में राजनाथ सिंह- रक्षा, अमित शाह- गृह, नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग, डी• वी• सदानंद गौड़ा- रसायन और उर्वरक, निर्मला सीतारमण- वित्त तथा कॉर्पोरेट मामले, रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज, रविशंकर प्रसाद- कानून, न्याय, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय और अधिकारिता, डॉ• सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश, रमेश पोखरियाल निशंक- मानव संसाधन विकास, अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामलात, स्मृति जुबिन ईरानी- महिला और बाल विकास और कपड़ा, डॉ• हर्षवर्धन- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, प्रकाश जावड़ेकर- पर्यावरण, वन और सूचना और प्रसारण, पीयूष गोयल- रेल, वाणिज्य और उद्योग, धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम और प्राकृतिक तथा इस्पात, मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलात, प्रहलाद जोशी- संसदीय मामले, कोयला तथा खान, महेंद्र नाथ पांडे- कौशल विकास और उद्यमिता, अरविंद गणपत सावंत- भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, गिरिराज सिंह- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन, गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति।

वही राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में संतोष कुमार गंगवार- श्रम और रोजगार, राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, श्रीपाद येसो नाइक- आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा आदि, डॉ• जितेंद्र सिंह- उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास, किरेन रिजिजू- युवा मामलों और खेल, प्रहलाद सिंह पटेल- संस्कृति तथा पर्यटन, राज कुमार सिंह- ऊर्जा, हरदीप सिंह पुरी- आवास और शहरी मामले, मनसुख एल• मंडाविया- जहाजरानी।

राज्य मंत्री में फग्गनसिंह कुलस्ते- इस्पात, अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य मंत्रालय व भारी उद्योग, जनरल (सेवानिवृत्त) वी• के• सिंह- सड़क परिवहन और राजमार्ग, कृष्णपाल गुर्जर- सामाजिक न्याय और अधिकारिता, दानवे रावसाहेब दादराव- उपभोक्ता मामले, जी• किशन रेड्डी- गृह मंत्रालय, पुरुषोत्तम रुपाला- कृषि और किसान कल्याण, रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता, साध्वी निरंजन ज्योति- ग्रामीण विकास, बाबुल सुप्रियो- पर्यावरण, वन, संजीव कुमार बाल्यान- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन, धोत्रे संजय- मानव संसाधन विकास, अनुराग सिंह ठाकुर- वित्त तथा कॉरपोरेट, अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा- रेल मंत्रालय, नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय व जल शक्ति, रतन लाल कटारिया- जल शक्ति, वी• मुरलीधरन- विदेश और संसदीय कार्य, रेणुका सिंह सरुता- जनजातीय मामले, सोम प्रकाश- वाणिज्य और उद्योग, रामेश्वर तेली- खाद्य प्रसंस्करण, प्रताप चन्द्र सारंगी- पशु संवर्धन व एमएसएमई, कैलाश चौधरी- कृषि और किसान कल्याण, देबाश्री चौधरी- महिला और बाल विकास।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News