वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी• एस• धनोआ ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 136वें पाठ्यक्रम की परेड का निरीक्षण किया



नई दिल्ली, 31 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी• एस• धनोआ पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएम, एडीसी गुरुवार 30 मई को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 136वें पाठ्यक्रम की परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से 291 कैडेट स्नातक हुए। इसमें सेना के 218, नौसेना के 34 और वायु सेना के 39 कैडेट शामिल थे। इसके साथ ही मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, तजाकिस्तान, मालदीव, वियतनाम, श्रीलंका और पापुआ न्यू गिनी के 15 कैडेट भी अकादमी से पासआउट हुए।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी• एस• धनोआ ने परेड का निरीक्षण किया और कैडेटो को संबोधित करते हुए सर्वश्रेष्ठ ड्रिल प्रदर्शन के लिये उनकी सराहना की। श्री धनोआ ने कैडेटो और उनके माता पिता को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि परेड का निरीक्षण करते समय उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इस अवसर पर पुरस्कार विजेताओं का विशेष उल्लेख भी किया।

परेड के दौरान “किलो स्वाडन” को प्रतिष्ठित चीफ ऑफ स्टाफ बैनर से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार चैंपियन स्वाडन को प्रदान किया जाता है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News