वाई•एस•आर•सी•पी• प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात



नई दिल्ली, 27 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आम चुनाव 2019 में आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 23 सीटें तथा राज्य विधानसभा में 175 में से 151 सीटों पर विजय प्राप्त कर जगन मोहन रेड्डी की वाई•एस•आर• कांग्रेस पार्टी ने अलग ही पहचान बनाई है। वाई•एस•आर•सी•पी• प्रमुख 30 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

जगन मोहन रेड्डी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जगन को गले लगाकर स्वागत किया। जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री को शॉल और तिरुपति बालाजी की तस्वीर भेंट की। जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया। वहीं उन्होंने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य के लिए विशेष दर्जे का मुद्दा उठाया है।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News