चुनाव आयोग ने 542 सीटों के अधिकारिक परिणाम जारी किए



नई दिल्ली, 24 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● भारतीय जनता पार्टी 303 पर विजयी व कांग्रेस 52 पर सिमटी

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार शाम को लोकसभा चुनाव 2019 की 542 सीटों के अधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 542 सीटों में से 303 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया है। जबकि उसकी सहयोगियों के सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा 353 पर पहुंच गया है।

वहीं कांग्रेस 52 सीटों पर सिमट गई है तथा कांग्रेस नीत यूपीए को 92 सीटें मिली है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की सीट अरुणाचल पश्चिम पर फैसला आने में काफी समय लगा इस कारण से परिणाम आने में देरी हुई।

● राजनीति दलों के अधिकारिक परिणाम

• आम आदमी पार्टी- 1

• एजेएसयू पार्टी- 1

• ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम- 1

• ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन- 2

• अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस- 22

• ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट- 1

• बहुजन समाज पार्टी- 10

• भारतीय जनता पार्टी- 303

• बीजू जनता दल -12

• भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- 2

• भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)- 3

• द्रविड़ मुनेत्र कड़गम- 23

• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 52

• इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग-3

• जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस- 3

• जनता दल (सेकुलर)- 1

• जनता दल (यूनाइटेड)- 16

• झारखंड मुक्ति मोर्चा- 1

• केरल कांग्रेस (एम)- 1

• लोक जन शक्ति पार्टी- 6

• मिजो नेशनल फ्रंट- 1

• नागा पीपुल्स फ्रंट- 1

• नेशनल पीपुल्स पार्टी- 1

• राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- 5

• राष्ट्रवादी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी- 1

• क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी- 1

• समाजवादी पार्टी- 5

• शिरोमणि अकाली दल - 2

• शिवसेना- 18

• सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा- 1

• तेलंगाना राष्ट्र समिति- 9

• तेलुगु देशम- 3

• युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी- 22

• अन्य- 8

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News