शासन ने बताया सड़क की हो गयी मरम्मत, मौके पर गड्ढे ही गड्ढे



--प्रदीप फुटेला,
गदरपुर-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पद्मश्री वैध बालेंदु प्रकाश ने शासन को पत्र भेजकर महतोष मोड़ से ग्राम रतनपुरा तक सड़क में गड्ढे होने की शिकायत की थी। 15 नवम्बर 22 को शासन से उन्हें जो पत्र प्राप्त हुआ वह हैरान कर देने वाला था।

पत्र में बताया गया कि सड़के गढ़ा मुक्त कर दी गयी हैं जबकि सड़क की हालत अभी भी जस की तस बनी हुई है। यह सड़क महतोष मोड़ से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला स्टेट हाइवे के अंतर्गत आता है।

पद्मश्री वैध बालेंदु प्रकाश ने शासन की इस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि अधिकारी मुख्यमंत्री को भी गुमराह करने में लगे है। क्या प्रदेश की जनता ने ऐसे राज्य की कल्पना की थी जो कि झूठ की बुनियाद पर खड़ा हो। सरकार को ऐसे अफसरों से जबाब तलब करना चाहिए जिससे वह भविष्य में इस तरह की हरकत न कर सकें।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की