पंकज सिंघानिया की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन



कोलकाता
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

भारतीय जनता पार्टी के एकनिष्ठ कार्यकर्ता, उत्तर कोलकाता भाजपा के सचिव, समर्पण संस्था के संस्थापक, सैल्यूट तिरंगा उत्तर कोलकाता के अध्यक्ष स्वर्गीय पंकज सिंघानिया की पावन स्मृति में समर्पण परिवार और सैल्यूट तिरंगा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कोलकाता के बड़ाबाजार क्षेत्र स्थित बड़तल्ला स्ट्रीट में किया गया। श्रद्धांजलि सभा के साथ स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का कार्यक्रम भी रखा गया था। इस अवसर पर युवा मित्रों ने अपना रक्तदान कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं स्वास्थ्य जाँच अलायंस क्लब कोलकाता एयरपोर्ट जिला 101 द्वारा प्रायोजित था।

जिला अध्यक्ष तमघनो घोष, भाजपा पार्षद विजय ओझा, मीनादेवी पुरोहित, सजल घोष, राज्य भाजपा नेता तुषार कांति घोष, रितेश तिवारी, राजू बनर्जी, सायंतन बसु सहित प्रकाश किल्ला, ब्रह्मानंद बंग, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भोला सोनकर, पूर्णिमा कोठारी, राजेश राय, श्याम जायसवाल, कुशल पाण्डेय, विकाश यादव, माला आचार्य, किशन झँवर, दिनेश पांडे, संजय मंडल सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्ति उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने पंकज सिंघानिया के जुझारूपन और उनके सेवा कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

वहीं बृजेश झा, बृजेश बागड़ी, आशीष त्रिवेदी, प्रीति सेठिया, बबलू साव, नीरज अग्रवाल, रितेश सिंह, हर्ष पंसारी, यश बिनानी, रोशन हलवाई, सिद्धार्थ जैन, आकाश सोनकर, उत्तम माली, चंदन सिंह, विवेक लोहिया, मुकुंद दुबे, रविकांत मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया। श्रद्धांजलि सभा में कोलकाता और हावड़ा के कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News