मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया



पटना - बिहार
इंडिया इनसाइड न्यूज।

मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ के भू-खण्ड पर नवनिर्मित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर एवं विभिन्न गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्शों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात की एवं उनका उत्साहवर्द्धन किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिये यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र है। युवा वर्ग के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साईंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News