बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को बधाई



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रपति ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुद्ध पूर्णिमा पर अपने संदेश में कहा-

“बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

महात्मा बुद्ध ने लोगों को अंहिसा, प्रेम और करुणा की शिक्षा दी। उथल-पुथल से भरे विश्व में, उनकी शिक्षाएं आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं। महात्मा बुद्ध के विचार, सम्पूर्ण मानव जाति को नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने का प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सारी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता का मार्ग दिखाया।

आइए, हम सब, महात्मा बुद्ध द्वारा दिखाए गए ‘अष्टांगिक मार्ग’ पर चलने का संकल्प लें और अपने जीवन में, सदाचार का अनुसरण करते हुए शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उन्नत भारत के निर्माण में योगदान करें।”

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा-

“मैं 'बुद्ध पूर्णिमा' के पावन अवसर पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

विश्व के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक भगवान बुद्ध ने गूढ़ सत्य का उपदेश दिया। उनकी शिक्षाओं का लक्ष्य हमारे दु:खों के मूल कारण की खोज करना और सचेतन लोगों को दु:खों से मुक्त करना था।

नि:संदेह, भगवान बुद्ध और उनका 'धम्म' ज्ञान के प्रकाश का शाश्वत स्रोत है, जो नैतिकता, संतोष और आनंद के मार्ग पर हमारा मार्गदर्शन करता है।

आइए, इस शुभ अवसर पर हम भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए शाश्वत प्रेम, करुणा और समानता के सिद्धांतों पर चलने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।”

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News