केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेंट की ‘मध्यप्रदेश में मोबाइल गवर्नेंस एवं विकास’ पुस्तक



भोपाल - मध्यप्रदेश, इंडिया इनसाइड न्यूज।

मध्यप्रदेश में मोबाइल गवर्नेंस की नीतियों एवं विकास में मोबाइल संचार की भूमिका पर आधारित पुस्तक ‘मध्यप्रदेश में मोबाइल गवर्नेंस एवं विकास’ के लेखक डॉ. ललित कुमार ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें अपनी पुस्तक की प्रति भेंट की।

यह पुस्तक मध्यप्रदेश में मोबाइल गवर्नेंस की नीतियों, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा मोबाइल संचार के माध्यम से नागरिकों तक शासन की सूचनाएँ एवं सेवाएँ पहुँचाने की प्रक्रिया का शोधपरक अध्ययन प्रस्तुत करती है। पुस्तक में मोबाइल संचार और डिजिटल माध्यमों के जरिए शासन की कार्यप्रणाली तथा विकास की संभावनाओं को समझने का प्रयास किया गया है।

पुस्तक भेंट करने के अवसर पर डॉ. ललित कुमार ने कहा कि यह उनके लिए विशेष और प्रेरणादायक क्षण रहा। केंद्रीय मंत्री के साथ हुई सार्थक मुलाकात और चर्चा उनके लिए स्मरणीय रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा मीडिया एवं जनसंचार के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री साबित हो सकती है। विशेष रूप से मोबाइल गवर्नेंस, डिजिटल संचार, ई-गवर्नेंस और विकास संचार के अध्ययन में रुचि रखने वाले पाठकों को इससे मध्यप्रदेश की नीतियों एवं शासन व्यवस्था को समझने में सहायता मिलेगी।

पुस्तक का उद्देश्य मोबाइल संचार के माध्यम से सरकारी नीतियों, योजनाओं और विकास प्रक्रियाओं के क्रियान्वयन को अकादमिक एवं शोधपरक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना है। यह कृति मोबाइल गवर्नेंस और विकास के बीच संबंधों को समझने के लिए एक उपयोगी दस्तावेज के रूप में महत्वपूर्ण है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की




>