--परमानंद पांडेय,
अध्यक्ष - अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास,
राष्ट्रीय संयोजक - मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच, उत्तर भारत।
• पार्टी की स्थापना:-- 06 अप्रैल 1980
• पार्टी का चुनाव चिन्ह:-- कमल का फूल
• भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष:- अटल बिहारी वाजपेयी
• भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष:- जगत प्रकाश नड्डा
■ भाजपा के मूल सिद्धांत
01. एकात्म मानववाद
02. राष्ट्रवाद (हिंदुत्व)
03. लोकतंत्र (आंतरिक)
04. राष्ट्रीय अखंडता
05. मूल्याधारित अर्थनीति
■ पार्टी की वर्तमान स्थिति
01. 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल
02. केंद्र में अपनी सरकार
03. 20 राज्यों में अपनी या मिली जुली सरकार
04. 303 सांसद
05. देश भर में 1000 से अधिक विधायक
यूं तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना साल 1980 में हुई थी, लेकिन इसके मूल में श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ ही है। जिसके पहले महामंत्री प. दीनदयाल उपाध्याय की मूल अवधारणा अंत्योदय, प्रखर राष्ट्रवाद के सिद्धांतों के साथ निरन्तर आगे बढ़ रही है।
भाजपा : देश का एकमात्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करने वाला, जनमानस को साथ ले, कार्यकर्ता आधरित, समर्पित कैडर बेस, राजनीतिक संगठन है।
■ इसके मूल में 1925 में डॉ. हेडगेवार जी द्वारा गठित हिंदुत्त्ववादी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है।
इसके संस्थापक अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी रहे, तब से लेकर अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनकी कार्यावधि इस प्रकार है:--
क्र. अध्यक्ष कार्यकाल
01. अटल बिहारी वाजपेयी 1980 से 1986
02. लाल कृष्ण आडवाणी 1986 से 1991
03. मुरली मनोहर जोशी 1991 से 1993
04. लाल कृष्ण आडवाणी 1993 से 1998
05. कुशाभाऊ ठाकरे 1998 से 2000
06. बंगारू लक्ष्मण 2000 से 2001
07. जना कृष्णमूर्ति 2001 से 2002
08. वेंकैया नायडू 2002 से 2004
09. लाल कृष्ण आडवाणी 2004 से 2005
10. राजनाथ सिंह 2005 से 2009
11. नितिन गडकरी 2009 से 2013
12. राजनाथ सिंह 2013 से 2014
13. अमित शाह 2014 से 2020
14. जगत प्रकाश नड्डा 2020 से अबतक
42 साल पहले भाजपा की स्थापना हुई, तब किसी ने सोचा भी नही होगा, कि पार्टी शोहरत और कामयाबी के इस मुकाम पर पहुंचेगी।
• जनसंघ से भाजपा तक।
• अटल युग से मोदी युग।
• सांसदों से 303 सांसद तक
■ वर्ष - सांसद दल लोकसभा
1952 - 03 जनसंघ पहली
1957 - 04 जनसंघ दूसरी
1962 - 14 जनसंघ तीसरी
1967 - 35 जनसंघ चौथी
1971 - 21 जनसंघ पांचवीं
1977 - जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हो गया
1980 में भाजपा स्थापना उपरांत
1984 - 02 भाजपा
1989 - 86 भाजपा
1991 - 119 भाजपा
1996 - 161 भाजपा
1998 - 182 भाजपा
1999 - 182 भाजपा
2004 - 138 भाजपा
2009 - 116 भाजपा
2014 - 282 भाजपा
2019 - 303 भाजपा
■ पार्टी विद ए डिफरेंस
जब यह बात कही जाती है कि भारतीय जनता पार्टी दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भिन्न एक विशेष विचारधारा वाली पार्टी है, तो यह बात केवल कहने भर की नहीं है। वास्तव में भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं एक सतत चिन्तन वाली विचारधारा, समर्पित कैडर, विशेष कार्यशैली, जनलोक- कल्याणकारी नीतियां इसका मुख्य आधार संतभ है।
यदि हम भाजपा की तुलना अन्य पार्टियों से करें, तो हम पाएंगे कि वास्तव में भारतीय जनता पार्टी ही केवल एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो मर्यादित राजनीतिक पार्टी के रूप में हर कसौटी पर खरी उतरती है।
जहां देश की अधिकतर राजनीतिक पार्टियां कुनबा परस्ती, भाई-भतीजा वाद व वंशवाद की पोशक बन कर रही गई हैं और सत्ता प्राप्ति ही उनका केवल एक मात्र लक्ष्य बन कर रह गया है।
आज जहां भारतीय राजनीति भ्रष्टाचार, अत्याचार, जातीय संघर्ष, वर्ग संघर्ष, सम्प्रदाय संघर्ष, धनतंत्र, बलतंत्र, अपराध तंत्र एवं अनुशासन हीनता की शिकार बन गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित कैडर और वरिष्ठ विचारधारा के आधार पर निरंतर आगे बढ़ती जा रही है।
देश भर में ऐसे हजारों समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो जीवन भर अविवाहित रह कर विचारधारा को गति व विस्तार प्रदान कर रहे हैं।