आकाशवाणी ने #एआईआरनेक्‍स्‍ट की शुरुआत की



नई दिल्ली,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए आकाशवाणी ने 28 नवंबर, 2021 से यंग इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाली आवाजों के लिए अपने स्टूडियो के द्वार खोले हैं। अगले 52 सप्‍ताह के दौरान, भारत के सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में आकाशवाणी के स्टेशन स्थानीय कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के युवाओं को आकाशवाणी के कार्यक्रमों में भाग लेने, उन्हें युवा-केंद्रित शो में चर्चा करने तथा उन्‍हें संग्रहित करने के अवसर प्रदान करेंगे। ये शो युवाओं को आजादी के पिछले 75 वर्षों के दौरान देश की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धि के बारे में उनकी उम्‍मीद के बारे में बोलने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस तरह युवा अपने बड़े सपनों को लोगों तक पहुंचा सकते हैं और भारत के भविष्य को परिभाषित कर सकते हैं।

भारत के कोने-कोने से अगले एक वर्ष के दौरान 167 आकाशवाणी स्टेशनों के माध्यम से 1,000 शिक्षण संस्थानों के लगभग 20,000 युवा इसमें भाग लेंगे।

ये वो आवाजें हैं, जो रेडियो पर पहले कभी नहीं सुनी गईं और मौजूदा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत समारोह के हिस्से के रूप में, नए कार्यक्रम #एआईआरनेक्‍स्‍ट के माध्यम से पहली बार आकाशवाणी पर प्रसारित की जाएंगी।

यह आकाशवाणी का सबसे बड़ा एकल थीम शो है, जिसमें देश भर के हजारों युवा और सैकड़ों शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। यह टैलेंट हंट शो #एआईआरनेक्‍स्‍ट सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं और बोलियों में प्रसारित किया जाएगा।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की