‘सूर्य किरण’ : भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास



पिथौरागढ़-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

15वां भारत-नेपाल संयुक्त बटालियन स्तर का सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 'सूर्य किरण' सोमवार को पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में शुरू हुआ और यह अभ्यास 03 अक्टूबर 2021 तक चलेगा। अभ्यास के दौरान भारतीय सेना और नेपाली सेनाकी एक-एक इन्फेंट्री बटालियन अंतर-संचालन विकसित करने और आतंकवाद विरोधी अभियानों और आपदा राहत कार्यों के अपने अनुभव को साझा करने के लिए एक साथ प्रशिक्षण लेगी।

अभ्यास की शुरुआत करने के लिए एक पारंपरिक उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दोनों टुकड़ियों ने भारतीय और नेपाली सैन्य धुनों का तालमेल बिठाया। उत्तर भारत एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एस एस महल ने सभा को संबोधित किया और टुकड़ियों को प्रशिक्षित करने और आपसी विश्वास, अंतर-संचालन को मजबूत करने तथा सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने का भी आह्वान किया।

इससे पहले शनिवार को नेपाली सेना की टुकड़ी पिथौरागढ़ पहुंची और उनका पारंपरिक सैन्य स्वागत किया गया। इस आयोजन में दोनों सेनाओं के लगभग 650 रक्षा कर्मी भाग ले रहे हैं।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की