विधायक संजीव आर्य ने किया एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन



नैनीताल-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मंगलवार 27 जुलाई 2021 को नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 11:30 बजे बीडी पांडे चिकित्सालय में नई एंबुलेंस का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं युक्त चिल्ड्रंस वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही चिकित्सालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस विशेष अवसर पर उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों हेतु एंबुलेंस सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। अन्यथा इसके अभाव में रोगियों को पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगह पीठ पर भी लाना पड़ता है, विशेषकर आपातकाल में तो समय ही सबसे महत्वपूर्ण कारक होता है। यदि सही समय पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो जाए तो रोगी की जान बचाई जा सकती है। अतः रोगी वाहन सेवा अति आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथी जोशी, चिकित्सा अधीक्षक कुंदन सिंह धामी तथा डॉक्टर खर्कवाल सहित अन्य स्टॉफ कर्मी उपस्थित थे।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की