बिहार : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी तो रिकवरी रेट घटा



--अभिजीत पाण्डेय (ब्यूरो),
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में वृद्धि का असर अब रिकवरी रेट पर दिखने लगा है। एक सप्ताह के अंदर राज्य में रिकवरी रेट में 5.49 प्रतिशत की कमी आयी है। आंकड़े बता रहे है कि एक सप्ताह के अंदर पॉजिटिव होने वाले और ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या में भारी अंतर के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हजार के पार पहुंच गया है जिनमें से 6482 सक्रिय मामले हैं और इनका इलाज चल रहा है। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमित 174 लोगों की अब तक मौत होने की सूचना है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज की गयी। रविवार को राज्य में 1266 नये केस पाये गये तो सोमवार को 1116 नये मामले दर्ज किये गये। मंगलवार को तो अभी तक के सभी रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुई राज्य में 1432 नये कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में वृद्धि हुई। इसके पहले 7 जुलाई को 385 नये केस पाये गये थे तो 8 जुलाई को 749, नौ जुलाई को 704, दस जुलाई को 352 और 11 जुलाई को 709 नये मामले पाये गये थे। अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की बात की जाए तो सात जुलाई को राज्य में रिकवरी रेट 74.55 प्रतिशत था जो मंगलवार तक आते-आते 69.06 प्रतिशत पर आ गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News