‘ख़ुशी उधार के हरपल कहाँ से लाऊंगा’ ग़ज़ल गोष्ठी में वरिष्ठ एवं युवा ग़ज़लकारों ने बिखेरा जलवा



--एकलव्य कुमार,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कोरोना काल में देशभर में साहित्यिक गोष्ठियों का आयोजन पूरे शबाब पर है। इसी क्रम में विन्यास साहित्य मंच ने रविवार 28 जून 2020 को ऑनलाइन ग़ज़ल गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें देश के कई राज्यों से वरिष्ठ और युवा ग़ज़लकारों ने शिरकत की।

गूगल मीट प्लेटफार्म पर आयोजित इस कार्यक्रम में शायरों ने एक से बढ़कर एक गजलों से समां बाँध दिया। वरिष्ठ शायर और नई धारा साहित्यिक पत्रिका के संपादक डॉ• शिवनारायण की अध्यक्षता में संपन्न इस ग़ज़ल गोष्ठी में जयपुर से निरुपमा चतुर्वेदी, गाज़ियाबाद से ममता लडीवाल, गोड्डा से वरिष्ठ शायर सुशील साहिल, मुजफ्फरपुर से डॉ• भावना, मुंगेर से वरिष्ठ शायर राम बहादुर चौधरी ’चन्दन’ और अनिरुद्ध सिन्हा, भागलपुर से पारस कुंज के अलावा पटना से वरिष्ठ शायर घनश्याम, रमेश कँवल, आरपी घायल, आराधना प्रसाद, ज़ीनत शेख़ और युवा शायर कुंदन आनंद ने शिरकत की।

कार्यक्रम का संचालन दिल्ली से युवा शायर चैतन्य चन्दन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विन्यास साहित्य मंच के अध्यक्ष कवि घनश्याम ने किया। करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में गजलों का लुत्फ़ उठाने कई श्रोता अंत तक जुड़े रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News