बिहार : कोरोना के 7974 मरीजों मे से 54 ने दम तोड़ा, रिकवरी रेट 75.58 प्रतिशत



--अभिजीत पाण्डेय (ब्यूरो),
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में पिछले 24 घंटे में 260 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सोमवार को 136 मरीज स्वस्थ हुए थे। बिहार में अब तक 6027 मरीज कोरोना को मौत देकर घर लौट चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। अब 75.58 प्रतिशत की रफ्तार से मरीज ठीक हो रहे हैं। रिकवरी रेट के मामले बिहार पूरे देश में तीसरे नंबर पर है।

मंगलवार को 81 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7974 पहुंच गई है। अब तक एक लाख 69 हजार 401 सैंपल की जांच हुई है। हर 21 सैंपल में से एक केस पॉजिटिव मिल रहा है। 54 मरीजों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है।

बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों वापसी बंद होते ही कुछ जिले संक्रमण से मुक्त होने की दिशा में बढ़ चले हैं। इन जिलों में कुल मरीजों की संख्या में अनुपात में एक्टिव केस लगातार घटे हैं। ऐसे कुछ प्रमुख जिलों में शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, नवादा, नालंदा, वैशाली, खगड़िया, लखीसराय, जमुई, अरवल, अररिया और मधेपुरा प्रमुख हैं।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि रोग से लड़ने की बेहतर क्षमता और इलाज की समुचित व्यवस्था होने से इन जिलों में संक्रमण की दर में काफी कमी आई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News