ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी में पत्रकार कवियों ने बहाई काव्य धारा



--अभिजीत पाण्डेय (ब्यूरो),
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हमारे देश के कई पत्रकार अपनी लेखनी से सिर्फ खबरों का लेखन और संपादन ही नहीं करते, बल्कि साहित्य की सेवा भी करते हैं। ऐसे पत्रकार कवियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर देने के लिए विन्यास साहित्य मंच ने शनिवार 13 जून 2020 को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी-6 का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में देश के हिंदी भाषी राज्यों से 14 पत्रकार कवियों ने शिरकत की। करीब ढाई घंटे तक चले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका 'नई धारा' के संपादक एवं कवि डॉ• शिवनारायण ने की। इस कार्यक्रम में वाराणसी से प्रवीण पांडे, अरविंद मिश्रा, सन्मार्ग कोलकाता से वरिष्ठ उपसंपादक डॉ• अभिज्ञात, इंडिया इनसाइड से एकलव्य केसरी, मध्यप्रदेश के सतना से स्वतंत्र पत्रकार दीपक गौतम, जी मीडिया नोएडा में बतौर वरिष्ठ पत्रकार कार्यरत अम्बरीष पांडेय, पटना से कलानेत्री और पत्रकार डॉ• पल्लवी विश्वास, मीडिया मोर्चा पत्रिका की संपादक डॉ• लीना, सन्मार्ग पटना के वरिष्ठ उप संपादक आशुतोष अनत, दैनिक भास्कर पटना के पत्रकार डॉ• प्रणय प्रियंवद, क़ौमी तंज़ीम अखबार के संपादक मोइन गिरिडीहवी ने शिरकत की।

कार्यक्रम का संचालन दिल्ली से डाउन टू अर्थ पत्रिका के सहायक कला संपादक चैतन्य चंदन ने, वहीं धन्यवाद ज्ञापन विन्यास साहित्य मंच के अध्यक्ष और वरिष्ठ कवि घनश्याम ने की। कार्यक्रम के दौरान श्रोता के तौर पर भी कई लोग उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News