-अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
लॉकडाउन में परदेस में फंसे मजदूरों और छात्रों की वापसी को लेकर नीतीश सरकार ने नोडल ऑफिसरों को तैनात किया है। बिहार सरकार के ये अधिकारी संबंधित राज्यों से बातचीत और को-ऑडिनेट कर मजदूरों और छात्रों को वापस लायेंगे।
दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के लिए पलका सहनी और शैलेंद्र कुमार, जम्मू कश्मीर लद्दाख- शैलेंद्र कुमार, पंजाब - मानवजीत सिंह ढिल्लो, हरियाणा - दिवेश सेहरा, राजस्थान - प्रेम सिंह मीणा, गुजरात - बी कार्तिकेय, गुजरात - बी कार्तिकेय, उत्तराखंड - विनोद सिंह गुंजियाल, उत्तर प्रदेश - विनोद सिंह गुंजियाल और अनिमेष पराशर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ - मयंक बरवड़े, झारखंड - चंद्रशेखर, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम - आनंद शर्मा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना - राम चंद्र टूडू, तमिलनाडु और पांडिचेरी - के सेंथिल कुमार, पश्चिम बंगाल - किम, केरला - सफीना एन, महाराष्ट्र और गोवा के लिए आदेश तितरमारे को जिम्मा दिया गया है।