लॉकडाउन ने करोड़पति बना दिया बिहार पुलिस विभाग को



-अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कोरोना ने सरकार का खजाना भरने वाले विभागों को भले ही पाई-पाई के लिये तरसा दिया है, पर बिहार पुलिस का खजाना खूब भर रहा है।

लाॅकडाउन के इन 35 दिनों में पुलिस को करोड़पति बना दिया है। लाॅकडाउन जारी होने की तिथि से अब तक राज्य भर में पुलिस ने आम लोगों से जुर्माने के तौर पर 10 करोड़ 44 लाख 11 हजार 237 रुपये वसूल किये हैं।

पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से पेश आ रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से औसतन 30 लाख रुपये प्रतिदिन वसूल रही है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस चाहती है कि लोग कानून का उल्लंघन न करें। जुर्माना या अन्य कार्रवाई करने का मकसद कानून का पालन कराना है। अभी तक के लॉकडाउन में पुलिस जिस तरह से कार्रवाई कर रही है उससे साबित होता है कि हमारे पुलिसकर्मी मुस्तैदी - सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

सोमवार को लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर राज्य भर में 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 31 मामले दर्ज किये गये। 1449 वाहन जब्त कर 29 लाख 33 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया़। वहीं रविवार को 40 मामले दर्ज किये गये, 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया है़, 1812 वाहन जब्त कर 39 लाख 36 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया था।

पुलिस की अब तक की गई कार्रवाई में गिरफ्तारी 1496, एफआइआर 1597, वाहन जब्त 45551 किए गए और जुर्माना के रुप मे 10,44,11,237 वसूली की गई।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News