पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक ही आग लग गई। इसके बाद तो जैसे अफरा तफरी का माहौल हो गया।

बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में आग ऊपरी तल्ले पर लगी। पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में लगी इस आग से हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

अस्पताल प्रबंधन से मिली शिकायत के अनुसार उस वार्ड में कुछ मरीज भर्ती भी किए गए थे। उन्हे वहां से निकाल लिया गया है। इसके बाद मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने में लग गई है।

पीएमसीएच इमरजेंसी वार्ड में लगी इस आग की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी समेत कई आला अधिकारी पहुंच कर निरीक्षण में लगें। इस दौरान पीएमसीएच अधीक्षक और कॉलेज के प्रिंसिपल भी मौजूद थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News