बिहार : कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 2 हुई



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या 2 हो गई है। जानकारी के मुताबिक मरीज पटना के एम्स में भर्ती था। वह मूल रूप से वैशाली जिले का रहने वाला था। बिहार में फिलहाल कोरोना के मरीजों की संख्या 83 है।

35 साल के मरीज को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के साथ मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण ही उसकी मौत हुई है। पटना एम्स में आने से पहले मरीज ने बाईपास और खुसरूपुर के अस्पताल में भी जांच कराई थी। मरीज के मौत की पुष्टि एम्स के नोडल अधिकारी नीरज अग्रवाल ने भी की है।

मालूम हो कि इससे पहले बिहार में कोरोना वायरस से मुंगेर के एक युवक से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से बिहार में अब तक 80 से भी ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

बिहार में 12 घंटे के भीतर 11 नए मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जिसमें 9 सिर्फ मुंगेर के हैं और एक ही परिवार के भी। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो कल पॉजिटिव मिले एक शख्स के संपर्क में आने से ही पूरा परिवार संक्रमण का शिकार हुआ है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इस परिवार से जुड़े और भी लोगों का सैंपल्स लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News