बिहार में कोरोना वॉरियर्स पर हमलावरों को जेल में सड़ा देंगे : डीजीपी



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने स्वास्थ्य जांच टीम पर बुधवार को ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जो लोग ऐसा करेंगे उनको जेल में सड़ा देंगे।

बिहार के औरंगाबाद में स्वास्थ्य जांच टीम पर बुधवार को ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया था। गोह थाना क्षेत्र के एकौनी गांव की इस घटना में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची टीम के कई कर्मियों को चोटें भी आईं। मोतिहारी में लोगों को जागरूक करने गए अफसरों पर ग्रामीणों ने हमला किया, इसमें बीडीओ घायल हो गए थे। ऐसे मामलों पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जो लोग ऐसा करेंगे उनको जेल में सड़ा देंगे।


बिहार के डीजीपी ने बताया कि औरंगाबाद की घटना में 25 लोग जेल भेजे गए हैं और फरार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का नाम गुंडा पंजी में भी दर्ज होगा और स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक प्रतिशत लोग गलत कर रहे हैं। लोगों को समझना होगा कि पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी आमलोगों के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे हमले अज्ञानता के कारण हो रहे हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News