बिहार : कोरोना के 72 में से 37 मरीज हुए ठीक



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार तक 37 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार ने कहा कि गुरुवार दोपहर तक राज्य में कोरोना के 37 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 34 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। वहीं, एक मरीज की अभी तक मौत हुई है। साथ ही राज्य में कुल कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 72 है जो कि
51.39% रिकवरी दर है।

इससे पहले बुधवार को राज्य में कोरोना के कुल 6 नए मामले सामने आए थे। इस बात की पृष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव 6 केस सामने आएं हैं। जबकि बुधवार तक राज्य में 8297 लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक कोरोना वायरस के मरीज सीवान से मिले हैं। यहां 29, बेगूसराय में 8, मुंगेर में 8, पटना में 6, गया में 5, गोपालगंज में 3, नवादा में 3, नालंदा में 6, सारण, लखीसराय, वैशाली और भागलपुर से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News