--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
दो दिनों की राहत के बाद बुधवार को बिहार में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नालंदा और मुंगेर के चार मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें नालंदा की 25 और 35 वर्षीय दो महिला हैं जबकि नालन्दा के ही एक 60 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। बताया जा रहा है कि ये दुबई से आये शख्स के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। वहीं मुंगेर के एक 60 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है।
इन चारों मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि पटना स्तिथ आरएमआरआई की जांच में हुई है। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 70 पहुंच गया है। इन 70 में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 29 है।
आंकड़ा बढने के साथ ही जिलावार स्थिति भी बदल गई है। सीवान में-29, बेगूसराय में-8, नालंदा में-6, मुंगेर में-8, पटना में-5, गया में -5, नवादा में-3, गोपालगंज में-3, सारण में-1, लखीसराय में-1 और भागलपुर में-1 मरीज कोरोना संक्रमित हैं।
29 ठीक भी हो चुके मरीजों में से सीवान में छह, बेगूसराय में एक, मुंगेर में छह, पटना में पांच, गया में 3, गोपालगंज में दो, नवादा में एक, नालंदा में दो, सारण में एक, लखीसराय में एक और भागलपुर में एक स्वस्थ होकर वापस घर जा चुके हैं। जबकि मुंगेर के एक युवक की मौत हो गई थी।